ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में FDA का बड़ा एक्शन,कोडीन सिरप पर कसा शिकंजा
![]()
ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में FDA का बड़ा एक्शन,कोडीन सिरप पर कसा शिकंजा
tahalka1news
ब्यूरो देहरादून
देहरादून । उत्तराखंड में नशे के खिलाफ जारी सख्त मुहिम के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री में लिप्त नेटवर्क पर प्रहार किया है। यह अभियान ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में, अपर आयुक्त FDA उत्तराखंड के निर्देशों तथा उप आयुक्त द्वारा गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के नेतृत्व में चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान दो फर्मों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया तथा उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। एक अन्य फर्म के लाइसेंस निरस्त करने की भी सिफारिश की गई है। इसके अतिरिक्त 18 संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर उन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
FDA और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों, थोक विक्रेताओं और निर्माण इकाइयों पर भी सघन जांच की। दो थोक विक्रेताओं के वितरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है, जबकि दो निर्माण इकाइयों के विरुद्ध विवेचना प्रचलित कर आवश्यक दस्तावेज मुख्यालय भेजे गए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा ने कहा है कि उत्तराखंड में नकली, घटिया या नियमों के विरुद्ध दवाओं के लिए कोई जगह नहीं है। दोषी पाए जाने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
FDA की इस निर्णायक कार्रवाई से अवैध दवा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और विभाग ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य
ऑपरेशन प्रहार:कलियर दरगाह क्षेत्र में 12 ढोंगी बाबा हिरासत में, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर इमलीखेड़ा व धनोरी पुलिस चौकी पर गोष्ठी, सौहार्दपूर्ण माहौल में जयंती मनाने की अपील
सौगात::धनौरी-कलियर मार्ग पर जल्द दौड़ेंगी बसें, मंत्री प्रदीप बत्रा ने दी सौगात
हल्द्वानी के दो नाबालिक बच्चों को कलियर पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार