अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर इमलीखेड़ा व धनोरी पुलिस चौकी पर गोष्ठी, सौहार्दपूर्ण माहौल में जयंती मनाने की अपील
![]()
अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर इमलीखेड़ा व धनोरी पुलिस चौकी पर गोष्ठी, सौहार्दपूर्ण माहौल में जयंती मनाने की अपील
tahalka1news
कलियर। आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के निर्देशन में इमलीखेड़ा चौकी पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
आयोजित बैठक में इमलीखेड़ा एवं धनोरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोहलपुर सिकरौड़ा, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, हबीबपुर निवादा, मेहवड़ खुर्द, दरियापुर दयालपुर, नागल, पलूनी तथा धनोरी क्षेत्र के तेल्लीवाला, धनौरी, जस्सावाला आदि गांवों के शोभायात्रा आयोजक, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा सभी आयोजकों से अपील की गई कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्राओं को पूरी तरह शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शोभायात्राएं प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही निकाली जाएं तथा निर्धारित मार्गों का ही पालन किया जाए।
इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक गीत या संगीत से परहेज करने और सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करने की भी सख्त हिदायत दी गई। कार्यक्रम को निर्धारित समयावधि में समाप्त करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी आयोजकों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएंगे तथा पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे।

ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार
युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक