हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य
![]()
हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य
tahalka1news
कलियर। दिनांक 13-04-2026 को हज हाउस पिरान कलियर में जनपद हरिद्वार से हज यात्रा पर जाने वाले हज आवेदकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मौ० शहजाद (मा० विधायक/सदस्य, उत्तराखण्ड राज्य हज समिति) उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री मौ० शहजाद ने बताया कि इस वर्ष सऊदी अरब सरकार द्वारा हरम शरीफ के अंदर मोबाइल या कैमरे से वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने हज यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री खतीब अहमद (मा० अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य हज समिति) ने सभी आजमीन-ए-हज को मुबारकबाद दी और हज यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हज यात्रियों के कवर हेड को स्मार्ट वॉच दी जाएगी, जिससे यात्रा के दौरान किसी यात्री के गुम हो जाने पर उसकी लोकेशन का आसानी से पता लगाया जा सकेगा।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के सदस्य श्री मन्नान रजा, श्री समीर जाफरी तथा पूर्व सदस्य श्री अकरम साबरी ने भी हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। मौलाना आरिफ और मौलाना अरशद ने हज के अरकान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं, श्री मौ० अहसान (हज अधिकारी, उत्तराखण्ड राज्य हज समिति) ने हज यात्रा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में मौजूद हज यात्रियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान हाजी इलयास (स्टेट हज इंस्पेक्टर), मदरसा रहमानिया रूड़की के प्रबंधक श्री मुस्तकीम सहित हज समिति के स्टाफ—श्री अब्दुल शाहिद, श्री रफत हुसैन, श्री अब्दुल कादिर, श्री इजहारूलहक, श्री मौ० शादाब, श्री गुलशन, श्री अरसद रजा, श्री अश्वनी, अंकित एवं श्री इमरान आदि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुम्बई द्वारा जारी सर्कुलर संख्या 38 दिनांक 12 अप्रैल 2026 के अनुसार सभी हज यात्रियों के लिए 15 अप्रैल 2026 या उससे पहले अपनी आवंटित उड़ान की ऑनलाइन पुष्टि (तस्दीक) करना अनिवार्य किया गया है। उड़ान परिवर्तन के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हज समिति के अनुसार पूर्ण हज शुल्क जमा होने के बाद ही उड़ान बुकिंग की पुष्टि होगी, जो हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा दस्तावेज प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या ‘हज सुविधा’ ऐप के माध्यम से अपनी बुकिंग की पुष्टि कर सकते हैं। पुष्टि के बाद प्राप्त रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा, जिसे प्रस्थान स्थल हज मंजिल, तुर्कमान गेट, नई दिल्ली पर दस्तावेज प्राप्त करते समय जमा करना अनिवार्य होगा।

ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य
ऑपरेशन प्रहार:कलियर दरगाह क्षेत्र में 12 ढोंगी बाबा हिरासत में, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी