ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
![]()
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
tahalka1news
कलियर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में की गई, जिसके अंतर्गत क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम मेहवड़कला में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से 113 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा) बरामद करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित सैनी (पुत्र साधूराम, निवासी ग्राम मेहवड़कला, उम्र 43 वर्ष) एवं सतीश सैनी (पुत्र मोहल्लड़ सिंह, निवासी मोहम्मदपुर पाण्डा) के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कलियर में मु0अ0सं0 75/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान एवं कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।
कलियर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार