June 20, 2026 03:12:24 am

कलियर पुलिस दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त, 03 मनचले हिरासत में

Loading

कलियर पुलिस दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त, 03 मनचले हिरासत में

tahalka1news

कलियर । हरिद्वार जनपद में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा कस्बा कलियर में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दरगाह क्षेत्र में घूम रहे तीन युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान इन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 172 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।
हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान आफिस पुत्र अकबर (उम्र 19 वर्ष), जावेद पुत्र मुस्तकीम (उम्र 20 वर्ष) और समीर पुत्र शहजाद (उम्र 19 वर्ष) निवासी ग्राम लण्डौरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान, कांस्टेबल प्रकाश मनराल और कांस्टेबल सुबोध कुमार शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

प्रमुख खबरे