हल्द्वानी के दो नाबालिक बच्चों को कलियर पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार
![]()
हल्द्वानी के दो नाबालिक बच्चों को कलियर पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Tahalka1news
कलियर । कलियर क्षेत्र में पुलिस की सजगता एक बार फिर मिसाल बनकर सामने आई है। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को चेतक पुलिस टीम को दरगाह क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चे संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमते हुए दिखाई दिए। स्थिति को भांपते हुए पुलिस टीम ने तुरंत दोनों बच्चों को संरक्षण में लेकर कोतवाली पिरान कलियर पहुंचाया और चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत किया।
पूछताछ के दौरान बच्चों ने अपनी पहचान हसनेन पुत्र सानू निवासी किदवई नगर, बनफूलपुरा हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) तथा आयान पुत्र इरशाद निवासी प्रेमनगर लोनी गाजियाबाद (हाल पता बनफूलपुरा हल्द्वानी) के रूप में बताई। दोनों की उम्र लगभग 13 वर्ष है। बच्चों ने बताया कि वे दो दिन पहले अपने घर से बिना बताए निकल गए थे और ट्रेन के माध्यम से रुड़की होते हुए कलियर पहुंच गए।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चों के परिजनों को सूचना दी और उन्हें कोतवाली बुलाया। परिजनों के पहुंचने पर दोनों बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने कलियर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।
इस सराहनीय कार्य में कोतवाली पिरान कलियर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान तथा हेड कांस्टेबल जमशेद अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार
युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक