ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस का सट्टेबाजों पर शिकंजा, नगदी और पर्चियों समेत सम्भल के दो आरोपी गिरफ्तार
![]()
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस का सट्टेबाजों पर शिकंजा, नगदी और पर्चियों समेत सम्भल के दो आरोपी गिरफ्तार
tahalka1news
कलियर। दरगाह मेला क्षेत्र में सक्रिय सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए दो सटोरियों को नगदी और सट्टा सामग्री समेत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अन्य सटोरियों में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कलियर पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए जुनैद पुत्र आसिफ और असकर पुत्र इस्तियाक, निवासी मोहल्ला सहवाजपुरा, थाना रायसी जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी पिरान कलियर को दरगाह मेला क्षेत्र से सट्टा खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2300 रुपये की नगदी, सट्टा पर्चियां और पेन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सम्भल से जुड़े इन सटोरियों का कलियर में एक संगठित नेटवर्क है, जो मेला क्षेत्र में काउंटर लगाकर खुलेआम सट्टेबाजी का संचालन करता है। कार्रवाई की भनक लगते ही ये आरोपी ऑनलाइन मोबाइल के जरिए भी सट्टा संचालन करने लगते हैं, जिससे पुलिस के लिए इन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश और एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में अनैतिक कार्यों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, जमशेद अली, कांस्टेबल सुबोध कुमार और प्रकाश मनराल की अहम भूमिका रही। पुलिस अब फरार अन्य सटोरियों की तलाश में दबिश दे रही है

ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार
युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक