कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
![]()
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
tahalka1news
रिपोर्ट-सलीम अहमद (रामनगर)
रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान अभियुक्त दीपक कश्यप @ काली, पुत्र स्व. श्रीराम चंद्र कश्यप, निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी, कोतवाली रामनगर को धौबीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 25.43 ग्राम अवैध स्मैक और 64.47 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का नशा तस्कर है, जो पूर्व में भी नशे से संबंधित कई मामलों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह दोबारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजय सिंह, संजय कुमार एवं महबूब आलम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप