विश्व आटिज्म दिवस पर संवेदना फाउंडेशन की पहल, चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में जागरूकता का संदेश
![]()
विश्व आटिज्म दिवस पर संवेदना फाउंडेशन की पहल, चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में जागरूकता का संदेश
tahalka1news
रिपोर्ट – सलीम अहमद
रामनगर। विश्व आटिज्म दिवस (2 अप्रैल 2026) के अवसर पर “आटिज़्म और मानवता – हर जीवन का महत्व” थीम को केंद्र में रखते हुए संवेदना फाउंडेशन द्वारा किसान इंटर कॉलेज, पीरूमदारा में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आटिज्म जैसी विशेष दिव्यांगता के प्रति जागरूकता फैलाना और संवेदनशील समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना था।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से “मेरा गांव स्वस्थ गांव” विषय पर सुंदर चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के बाद एक जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को आटिज्म और अन्य दिव्यांगताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राहुल सिंह दर्मवाल रहे। इस अवसर पर हल्द्वानी से आए संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल भंडारी ने बच्चों को आटिज्म के बारे में सरल और विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं विशेष शिक्षिका प्रतिभा रावत ने दिव्यांगता की विभिन्न श्रेणियों और उनके प्रकारों के बारे में जागरूक किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को इस प्रकार के आयोजनों से जुड़ने और समाज के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी।
चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सादिया मलिक ने प्रथम स्थान, प्रियांशु ने द्वितीय स्थान और हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका सीता रावत, समाजसेवी राहुल सिंह दर्मवाल, संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल भंडारी, प्रकाश भट्ट, तनुजा पांडेय, प्रतिभा रावत, विमला अधिकारी, कुंदन सिंह भंडारी, गौरव मंदोलिया, गौरव कुमार, करन बिष्ट, करन नेगी, केशव बिष्ट, सौरभ छिम्वाल, पारस बिष्ट, रवि तिवारी, नीरज रावत एवं अनुज अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने बच्चों में न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा दिया, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने का भी महत्वपूर्ण संदेश दिया।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार