पुलिस की बड़ी कामयाबी: 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर कनिका गिरफ्तार
![]()
पुलिस की बड़ी कामयाबी: 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर कनिका गिरफ्तार
tahalka1news
रिपोर्ट- सलीम अहमद
हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने की दिशा में नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बेलबाबा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60.90 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार महिला की पहचान कनिका, निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई, जिसमें कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही।
इस महत्वपूर्ण सफलता पर एसएसपी ने पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 2500 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार