ऑपरेशन प्रहार:कलियर दरगाह क्षेत्र में 12 ढोंगी बाबा हिरासत में, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
![]()
ऑपरेशन प्रहार:कलियर दरगाह क्षेत्र में 12 ढोंगी बाबा हिरासत में, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
tahalka1news
कलियर । हरिद्वार जनपद के कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा के भेष में घूम रहे 12 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर धर्म की आड़ में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दरगाह शरीफ और आसपास के इलाकों—सराय, रैन बसेरा और टीन शेड स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को विशेषकर महिलाओं और युवाओं को झांसा देकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रलोभन दे रहे थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए व्यक्तियों में बाबूलाल यादव, जान मोहम्मद, अकबर हुसैन, विनोद मेहतो, राजू सैनी, भोला गुसाईं, आबिद कुरैशी, सलीम अंसारी, शिवगोपाल उर्फ प्रभू बाब, मौ0 जाकिर हुसैन, निजाम सेडा समेत एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, जमशेद अली, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, सुनील चौहान, प्रकाश मनराल और सुबोध पुरोहित की टीम शामिल रही।
कलियर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया है कि कलियर दरगाह क्षेत्र में इस तरह के भेषधारी व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी न हो सके।

ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार