मोहम्मद शादाब शम्स उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित, विधायक मोहम्मद शहजाद व सरवत करीम अंसारी ने बुके देकर किया स्वागत
![]()
देहरादून । उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष पद खाली चला आ रहा था वक्त बोर्ड द्वारा विधिवत चुनाव प्रक्रिया कराते हुए मोहम्मद शादाब शम्स को वक्फ बोर्ड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है यह चुनाव प्रक्रिया उत्तराखंड अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव एल फेनई ने बतौर निर्वाचन अधिकारी के तोर पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया गया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए एक ही आवेदन आया था इस पद के लिए कोई दूसरा आवेदन ना होने से तय समय के अनुसार मोहम्मद शादाब शम्स के सामने कोई दावेदारी प्रस्तुत नहीं कर पाया था इसी कारण चुनाव अधिकारी एल फेनई ने मोहम्मद शादाब शम्स को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है बता दें कि मोहम्मद शादाब् शम्स भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है और काफी सालों से पार्टी के लिए विभिन्न पदों पर रहते हुए मीडिया के प्लेटफार्म पर भी अपनी पार्टी का रुख रखते आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का यह एक मुस्लिम प्रमुख चेहरा माना जाता है मोहम्मद शादाब शम्स अपने क्षेत्र में मुस्लिम समाज के अलावा अन्य समाज में भी मजबूत पकड़ रखते हैं जिससे कि भारतीय जनता पार्टी को उसका लाभ मिलता चला आ रहा है पार्टी ने भी अपने पुराने कार्यकर्ता की जीत पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। इसी दौरान लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद मंगलोर विधायक सरवत करीम अंसारी ने बुके देकर के मोहम्मद शादाब शम्स को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बधाई बधाई है। साथी ही नवनिर्वाचित वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा है उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है मैं सभी वक्फ बोर्ड के सभी सदस्यगणों व अन्य पदाधिकारियों का शुक्र अदा करता हूं साथ ही कहा है की उत्तराखंड बोर्ड में जितने भी अनियमितता है उसका निवारण में पहली प्राथमिकता रहेगी।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार