February 4, 2026 08:14:57 am

श्रद्धा, उल्लास और प्रेम के संदेश के साथ काठगोदाम में मना क्रिसमस पर्व

Loading

श्रद्धा, उल्लास और प्रेम के संदेश के साथ काठगोदाम में मना क्रिसमस पर्व

रिपोर्ट-मोहम्मद हसनैन

हल्द्वानी । असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च, सुचेतना काठगोदाम द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस पर्व का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, अनुशासन एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहाँ बड़ी संख्या में चर्च सदस्य, बच्चे, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना एवं स्तुति-आराधना से हुई। इसके पश्चात बच्चों, युवाओं तथा चर्च एल्डर्स द्वारा क्रिसमस कैरल गीत, नाट्य प्रस्तुति (क्रिसमस प्ले) एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के जन्म, उनके प्रेम, करुणा और मानवता के प्रति समर्पण के संदेश को प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया।

इस अवसर पर चर्च के पास्टर राजीव सक्सेना ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह उद्धारकर्ता के रूप में इस धरती पर समस्त मानव जाति के लिए आए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पास्टर रवि सिंह (मुरादाबाद) ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, शांति, क्षमा और सेवा के मूल्यों को अपनाने का अवसर है। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सेवा भावना को बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान देश, समाज और पूरे विश्व में शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही समाजसेवा, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

समापन अवसर पर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा आपसी मेल-मिलाप के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सांता क्लॉज द्वारा बच्चों को उपहार एवं पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में आशुतोष जोसेफ, संजय पॉल, पास्टर हैप्पी विलियम, पास्टर विक्की लाल, पास्टर इयन आईवन, संजय सिंह, विपिन राव, आशीष, गेब्रियल, अंकुर मसीह, विवियन, विशु, प्रीतो, देवेंद्र धामी, सामर्थ एवं डॉ. गोपालिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिनमें क्रिस्टीना, अनुग्रह जोसेफ, अमिता विलियम, शिखा एवं गीतिका सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

प्रमुख खबरे