गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश नईम गिरफ्तार,एक साल से था फरार
![]()
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश नईम गिरफ्तार,एक साल से था फरार
tahalka1news
बहादराबाद । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एवं 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त नईम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर में दिनांक 01 जनवरी 2025 को पंजीकृत मु०अ०सं०–01/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक, निवासी ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली, थाना नागल, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलते हुए लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए गए लगातार प्रयासों और सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 12 दिसंबर 2025 को अभियुक्त नईम को थाना नागल क्षेत्र, जिला सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंकुर शर्मा थानाध्यक्ष बहादराबाद, वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल बलवंत, कांस्टेबल रोहित नौटियाल आदि सामिल रहे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर