पटना बिहार का तस्कर रुड़की में रहकर कर रहा था नशीले इंजेक्शनो की तस्करी पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनो के साथ किया गिरफ्तार
![]()
रुड़की । रुड़की के सलेमपुर गांव में पंजाब पुलिस ने एक मकान पर छापामारी करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनो साथ गिरफ्तार कर लिया गया है बताया जा रहा है कि आरोपी युवक काफी समय से नशीले इंजेक्शन बेचने का कार्य कर रहा था बता दे कि मंगलवार को थाना सीआईए सरहिंद फतेहगढ़ पंजाब पुलिस ने वहां पर चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने पर उसने बताया है कि यह इंजेक्शन उसने हरिद्वार जिले के रुड़की के पास सलेमपुर गांव से एक युवक से सस्ते दामों में खरीदे हैं पंजाब पुलिस की टीम में एएसआई गुलजार सिंह ने बताया है कि पंजाब मे गिरफ्तार आरोपी युवक के बताए पते के अनुसार डीएसपी कुलभूषण शर्मा के नेतृव मे एक टीम ने रुड़की के सलेमपुर गांव में छापामारी करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विवेक कुमार निवासी पटना बिहार बताया है तलाशी लेने पर उसके पास से 350 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है आरोपी युवक सलेमपुर गांव में किराया का मकान लेकर रह रहा था यहां से गिरफ्तार आरोपी युवकों न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे