एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 05 महिलाएं व 02 पुरुष गिरफ्तार
![]()
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 05 महिलाएं व 02 पुरुष गिरफ्तार
मुख्य आरोपी शालू पत्नी अनुभव पर शिकंजा, वर्षों से स्पा सेंटर की आड़ में चला रही थी इंटरस्टेट सेक्स रैकेट
tahalka1news
हरिद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।
सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से सचिन पुत्र महावीर निवासी ऋषिकेश,गणेश पुत्र दुलबुन निवासी ऋषिकेश 05 महिलाएं आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार हुए तथा मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त पेंटागन मॉल में ही संचालित फ्लूट एंड फ्लाई स्पा सेंटर व सैलून की जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते संचालिका डिम्पल उर्फ गीता के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
मुख्य आरोपी शालू पत्नी अनुभव, निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना सिडकुल, हरिद्वार द्वारा पिछले कई वर्षों से हरियाणा, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश व अन्य प्रदेशों से युवतियों को बुलाकर स्पा सेंटर की आड़ में अंतर्राज्यीय देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। आरोपी के आपराधिक इतिहास व नेटवर्क की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कर रही है।
पुलिस टीम में प्रभारी विजय सिंह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,उप निरीक्षक राखी रावत,एएसआई देवेंद्र,हेड कांस्टेबल राकेश (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) कांस्टेबल जयराज (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग), कांस्टेबल मुकेश (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग)महिला कांस्टेबल शशिबाला (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग)महिला कांस्टेबल गीता देवी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग)महिला हेड कांस्टेबल उमा सिरोहा (थाना सिडकुल) कांस्टेबल विपिन कैंथोरा, कांस्टेबल चालक दीपक चंद आदि सामिल रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत