अभियान::स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान जारी
![]()
अभियान::स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान जारी
SSP हरिद्वार के निर्देशन में बच्चों की सुरक्षा बनी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता
tahalka1news
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, उनके अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस अधिकारियों ने स्कूल बस चालकों व कंडक्टरों को विशेष रूप से उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।
अभियान के दौरान पुलिस ने बच्चों से भी अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या संवेदनशील गतिविधि दिखाई दे तो वे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी दें।
हरिद्वार पुलिस का मानना है कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस जागरूकता अभियान से बच्चों के साथ-साथ समाज में भी सुरक्षा की एक मजबूत भावना का निर्माण होगा।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल