बीएसएम इंटर कॉलेज मे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत एनसीसी पदाधिकारियों व कैडेटस ने किया है पौधारोपण,दिलाई शपथ
![]()
बीएसएम इंटर कॉलेज मे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत एनसीसी पदाधिकारियों व कैडेटस ने किया है पौधारोपण,दिलाई शपथ
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रुड़की । बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की के प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत एनसीसी पदाधिकारियों व कैडेट्स द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर “मेरी माटी,मेरा देश”अभियान के तहत वीरों का वन्दन किया तथा स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों को उनके बलिदान को याद किया गया और सभी से अपील करते हुए कहा कि “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस वृहद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संस्थान के प्रबंधक एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा ने की है

इस दौरान बीएससी कॉलेज रुड़की के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेरी माटी,मेरा देश”अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसका समापन समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आगामी 27 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका, जो अमृत वाटिका के नाम से जानी जायेगी का निर्माण किया जायेगा। “मेरी माटी,मेरा देश” अभियान के तहत कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई। एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा करता करता हु। मैं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाने की प्रतिज्ञा करता हूँ। मैं देश की एकता और एकजुटता के लिए प्रयास करने की प्रतिज्ञा करता हूं की दिलाई गई है। इस मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर एनसीसी मेजर अजय कौशिक और एएनओ कमल मिश्रा एवं 150 एनसीसी कैडेट्स आदि शामिल रहे हैं।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड