होली व रमजान को लेकर रुड़की में शांति समिति की बैठक, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दिया सौहार्द का संदेश
![]()
होली व रमजान को लेकर रुड़की में शांति समिति की बैठक, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दिया सौहार्द का संदेश
सिविल लाइन कोतवाली व कलियर में पुलिस-प्रशासन की गोष्ठी, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
tahalka1news
रुड़की। आगामी होली, रमजान और ईद पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिविल लाइन कोतवाली में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि रुड़की नगर ही नहीं बल्कि आसपास का पूरा क्षेत्र शांति व्यवस्था के लिए पूरे जनपद और प्रदेश में मिसाल माना जाता है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के रूप में यह उनका दूसरा अवसर है जब वह होली और रमजान के दौरान यहां सेवाएं दे रहे हैं, और यह उनके लिए गर्व का विषय है कि यहां के शिक्षित एवं प्रबुद्ध नागरिक आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ संदेशों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व त्योहारों के समय माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, लेकिन रुड़की के लोग समझदारी से छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान स्वयं कर लेते हैं।
सीओ रुड़की नताशा सिंह ने कहा कि रुड़की के बारे में जैसा उन्होंने सुना था, यहां आकर वैसा ही पाया। उन्होंने कहा कि यहां सभी समुदायों के लोग प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ त्योहार मनाते हैं, जो “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना का जीवंत उदाहरण है। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत भी किया गया।
बैठक में कोतवाल गंगनहर प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, धर्मेंद्र राठी, सब-इंस्पेक्टर आनंद मेहरा, इंस्पेक्टर भोजराम चौहान, ईश्वरलाल शास्त्री, रुड़की व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, अफजल मंगलौरी, भारत रक्षा मंच की अध्यक्ष रश्मि चौधरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समीर आलम, वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी धीर सिंह, युवा भाजपा नेता सौरभ सिंघल, सरदार अनूप सिंह बेदी, प्रधान अमरपाल सिंह, आबिद प्रधान, नदीम प्रधान, पार्षद साहिल, मयंक कुमार एवं सलमान फरीदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अफजल मंगलौरी ने किया।
कलियर में भी हुई गोष्ठी
वहीं दूसरी ओर, कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा आगामी होली, रमजान एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चौकी इमलीखेड़ा और चौकी धनौरी में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सीएलजी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारे को बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उपस्थित लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखी जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होली व रमजान को लेकर रुड़की में शांति समिति की बैठक, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दिया सौहार्द का संदेश
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार बेनकाब,भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद,संचालक शुभम सैनी गिरफ्तार
भगवानपुर बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, नागल पलुनी निवासी राइडर सावन की मौत
बालिकाओं के प्रति सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध और उनसे बचाव विषय पर आयोजित व्याख्यान
कप्तान नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी सम्पन्न, त्योहारों व चारधाम यात्रा को लेकर सख्त दिशा निर्देश