रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार बेनकाब,भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद,संचालक शुभम सैनी गिरफ्तार
![]()
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार बेनकाब,भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद,संचालक शुभम सैनी गिरफ्तार
tahalka1news
रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। ड्रग विभाग और गंगनहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चाउमंडी स्थित पल्स मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप, ट्रामाडोल और अल्प्राजोलाम बरामद की गई। मामले में स्टोर संचालक शुभम कुमार सैनी (27 वर्ष) निवासी ग्राम हद्दीवाला, थाना कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूचना पर हुई संयुक्त कार्रवाई
ड्रग निरीक्षक हरीश सिंह और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती को गुप्त सूचना मिली थी कि नियर भगवती अस्पताल, चाउमंडी स्थित पल्स मेडिकल स्टोर पर मेडिकल लाइसेंस की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर कोतवाली गंगनहर पुलिस को साथ लेकर संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा।
लाइसेंस से अलग मंजिलों पर छिपाया गया था स्टॉक
जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस में केवल भूतल का नक्शा दर्ज है, जबकि मौके पर प्रथम और द्वितीय तल पर लोहे की सीढ़ियों के माध्यम से दवाओं का भंडारण किया गया था। तलाशी के दौरान गत्ते के डिब्बों में डायपर के नीचे छिपाकर रखी गई नशीली दवाएं बरामद हुईं।
बरामद दवाओं का विवरण
कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप – 2660 मिलीलीटर
ट्रामाडोल एचसीएल टैबलेट्स – लगभग 142.73 ग्राम
ट्रामाडोल इंजेक्शन – 16 मिलीलीटर
अल्प्राजोलाम टैबलेट्स – लगभग 11.21 ग्राम
छापेमारी के दौरान दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई बिल, शेड्यूल H1 रजिस्टर अथवा पंजीकृत चिकित्सक का प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
आरोपी ने स्वीकार किया अपराध
पूछताछ में शुभम कुमार सैनी ने स्वीकार किया कि वह लालच में आकर प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-फरोख्त कर रहा था। पुलिस ने उसे धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। बरामद दवाओं को विधिवत सील कर कब्जे में लिया गया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई।
सप्लाई चेन की भी होगी जांच
पुलिस के अनुसार मामले में नशीली दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस कार्रवाई को अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य