ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा::20 हजार के लालच में की थी प्रदीप की हत्या,छपार निवासी हत्यारा विनायक त्यागी गिरफ्तार
![]()
ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा::20 हजार के लालच में की थी प्रदीप की हत्या,छपार निवासी हत्यारा विनायक त्यागी गिरफ्तार
tahalka1news
मंगलौर। नहर पटरी पीर बाबा मंगलौर के पास हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का पर्दाफाश किया। महज 20 हजार रुपये के लालच में एक युवक ने अपने ही परिचित की पत्थर से वार कर निर्मम हत्या कर दी।
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह ब्लाइंड था। घटनास्थल नहर पटरी, पीर बाबा मंगलौर के पास होने के कारण पुलिस के सामने कई चुनौतियाँ थीं। लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और गहन पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
गौरतलब है कि 17 फरवरी को मंगलौर नहर पटरी मार्ग पुराने पीर के पास एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया था शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था । मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए थे । शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों से गहन पूछताछ के आधार पर जांच को तेज किया। जाँच में सामने आया कि आरोपी विनायक त्यागी छपार यूपी हाल निवासी सराय ज्वालापुर ने शराब पीने के दौरान मृतक के पास नकदी होने की जानकारी मिलने पर लालच में वारदात को अंजाम दिया।
शराब की तलाश में हुई दोस्ती, फिर बना हत्या का कारण
जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक के बीच जान-पहचान शराब पीने के दौरान हुई थी। आरोपी को पता था कि मृतक के पास नगदी है। इसी लालच में उसने सुनसान स्थान पर ले जाकर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया।
छपार निवासी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छपार निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया, साथ ही लूटी गई नगदी भी बरामद कर ली गई है।एसएसपी ने बताया कि अपराध चाहे कितना भी शातिराना क्यों न हो, पुलिस की पैनी नजर और आधुनिक तकनीक के आगे ज्यादा दिन छिप नहीं सकता।

बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य