खानपुर पुलिस की तत्परता से एक घंटे में मिले बिछड़े मासूम, प्रियाशु और आकाश को सकुशल परिजनों से मिलाया
![]()
खानपुर पुलिस की तत्परता से एक घंटे में मिले बिछड़े मासूम, प्रियाशु और आकाश को सकुशल परिजनों से मिलाया
tahalka1news
खानपुर । थाना खानपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए शादी समारोह में परिजनों से बिछड़े दो मासूम बच्चों को मात्र एक घंटे के भीतर खोजकर उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकुशल मिलने से परिवार के चेहरों पर खुशी लौट आई और पूरे क्षेत्र में पुलिस की सराहना हो रही है।
पीड़िताओं के परिजनों के मुताबिक दिनांक 19 फरवरी 2026 को ग्राम दाबकी खेड़ा निवासी 06 वर्षीय प्रियाशु पुत्र शुभम एवं 07 वर्षीय आकाश पुत्र मोहन अपने परिजनों के साथ मोहनावाला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के दौरान दोनों बच्चे भीड़ में परिजनों से बिछड़ गए। काफी तलाश के बाद जब बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने तुरंत थाना खानपुर में सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में एसएसआई मंसूर अली के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर बच्चों की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने आसपास के गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ की और आने-जाने वाले व्यक्तियों से आवश्यक जानकारी जुटाई। लगातार प्रयासों के चलते पुलिस ने करीब एक घंटे के भीतर दोनों बच्चों को पड़ोसी गांव से सकुशल बरामद कर बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बरामद बच्चे:
प्रियाशु पुत्र शुभम, उम्र 06 वर्ष, निवासी ग्राम दाबकी खेड़ा, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार
आकाश पुत्र मोहन, उम्र 07 वर्ष, निवासी ग्राम दाबकी खेड़ा, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक मंसूर अली,अपर उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, थाना खानपुर, कांस्टेबल अमित कुमार, थाना खानपुर, कांस्टेबल सुनील कुमार थाना खानपुर आदि सामिल रहे।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित