कलियर विधानसभा के 28 गांवों और चौराहे पर प्रकाश पथ की मांग: पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखा पत्र,हुआ स्वीकार जल्द लगेगी यहां पर लाइटे
![]()
कलियर विधानसभा के 28 गांवों और चौराहे पर प्रकाश पथ की मांग: पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखा पत्र,हुआ स्वीकार जल्द लगेगी यहां पर लाइटे
tahalka1news

रुड़की । कलियर विधानसभा क्षेत्र में गांवों के चौराहों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर पूर्व भाजपा प्रत्याशी और यूपी ओबीसी मोर्चा के सहप्रभारी मुनीश कुमार सैनी ने लोकसभा सदस्य हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र प्रेषित कर सोलर लाइटें स्थापित कराने की मांग की है।
अपने पत्र में मुनीश सैनी ने अवगत कराया कि कलियर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले अधिकांश ग्रामों के चौराहों पर रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांवों के निवासी अपने घरों तक पहुंचने के लिए चौराहों से होकर गुजरते हैं, ऐसे में अंधेरा सुरक्षा और सुविधा दोनों की दृष्टि से चिंता का विषय है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि पूरी विधानसभा के ग्रामों का आकलन कर जहां-जहां रोशनी की अत्यधिक आवश्यकता है, उनकी सूची संलग्न कर दी गई है। उन्होंने आग्रह किया कि इन स्थानों पर सोलर लाइटों की स्वीकृति प्रदान कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्देशित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुनीश सैनी द्वारा भेजा गया मांग पत्र को तुरंत स्वीकार उनकी मांगों प्राथमिता देते हुए सांसद महोदय ने एक पत्र मुख्य विकास अधिकारी, जनपद हरिद्वार को भी प्रेषित किया गया है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि संलग्न सूची के अनुसार ग्रामों के चौराहों एवं उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइटें लगवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ताकि आने जाने वाले राहगीरों को सहूलियत मिल सके।
मुनीश सैनी ने उनकी मांगों को प्राथमिकता के साथ स्वीकार करने पर सासंद त्रिवेंद्र सिंह का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है और उम्मीद जताई कि इस पहल से न केवल ग्रामीणों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि रात्रिकालीन आवागमन भी सुगम होगा और क्षेत्र में विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम सिद्ध होगा।

कलियर विधानसभा के 28 गांवों और चौराहे पर प्रकाश पथ की मांग: पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखा पत्र,हुआ स्वीकार जल्द लगेगी यहां पर लाइटे
संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार