ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध स्मैक के साथ रितिक गिरफ्तार
![]()
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध स्मैक के साथ रितिक गिरफ्तार
tahalka1news
रुड़की । उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन अभियान के अंतर्गत रूड़की कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 06.16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर जनपद में अवैध शराब, स्मैक, हेरोइन, चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रूड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूड़की द्वारा विशेष टीमें गठित की गईं।
उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रितिक पुत्र अनूप सिंह (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 06.16 ग्राम अवैध स्मैक एवं 800 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह पंवार कोतवाली रूड़की,हेड कांस्टेबल युनुस बेग, कांस्टेबल अमित,कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल,कांस्टेबल संदीप चौहान आदि सामिल रहे।

ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार