जटाशंकर महादेव मेले की तैयारियां तेज, खानपुर पुलिस ने बनाई सुरक्षा की सख्त रणनीति
![]()
जटाशंकर महादेव मेले की तैयारियां तेज, खानपुर पुलिस ने बनाई सुरक्षा की सख्त रणनीति
tahalka1news
खानपुर । थाना खानपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित प्राचीन जटाशंकर महादेव मंदिर में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले विशाल मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खानपुर पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष रणनीति तैयार की गई है।
श्रीमान क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में थाना खानपुर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में हाईवे पर यातायात व्यवस्था, कांवड़ सेवा शिविरों की तैयारियों, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा संभावित अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
क्षेत्राधिकारी लक्सर ने निर्देश दिए कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने एवं दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में पुलिस बल पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करे।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक खानपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खानपुर, अन्य पुलिस कर्मी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, ग्राम चौकीदार एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
खानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मेले के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जटाशंकर महादेव का यह पावन मेला श्रद्धा और शांति के वातावरण में संपन्न हो सके।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित