भगवानपुर बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, नागल पलुनी निवासी राइडर सावन की मौत
![]()
भगवानपुर बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, नागल पलुनी निवासी राइडर सावन की मौत
tahalka1news
धनौरी । क्षेत्र के तिरछे पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सावन पुत्र राजेश, निवासी ग्राम नागल पलुनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धनौरी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन राइडर बाइक पर सवार था। बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करता रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही धनौरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक हॉस्पिटल में भर्ती कर गया है जहां पर डॉक्टरो ने युवाक को मृत घोषित कर दिया है।पुलिस द्वारा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में रखवा दिया। पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं स्थानीय लोगों ने युवाओं से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सड़क पर किसी भी प्रकार का जोखिम भरा स्टंट या ध्यान भटकाने वाली गतिविधि न करें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही ऐसी दुखद घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार