बालिकाओं के प्रति सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध और उनसे बचाव विषय पर आयोजित व्याख्यान
![]()
बालिकाओं के प्रति सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध और उनसे बचाव विषय पर आयोजित व्याख्यान
मुख्य अतिथि पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल
tahalka1news
धनौरी । पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शेखर सुयाल ने कहा कि छात्राओं को समस्या का सामना करने के लिए साहस जुटाना चाहिए। समस्या का आधा समाधान साहस के साथ उसका सामना करने से हो जाता है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृहस्पतिवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महिला सशक्तिकरण सप्ताह के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। बालिकाओं के प्रति सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध और उनसे बचाव विषय पर आयोजित व्याख्यान में उन्होंने कहा कि बालिकाएं सोशल मीडिया का उपयोग संभलकर करें। किसी भी ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करते समय यह ध्यान रखें कि उसका उपयोग क्या है और उसका उनके खिलाफ किस तरह से दुरुपयोग किया जा सकता है। बालिकाएं सोशल मीडिया अथवा समाज में किसी भी प्रकार से अपने खिलाफ हो रहे अपराध के प्रति पुलिस को तत्काल सूचना दें। प्राचार्य प्रो. मुनेंद्र सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय बालिकाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। समय-समय पर विभिन्न अधिकारियों और विषय विशेष शब्दों के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया जाता है। उप प्राचार्य डॉ योगेश कुमार ने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करने के मामले में हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।
महाविद्यालय प्रबंध समिति की ओर से डॉ हर्ष सैनी और डॉ आदित्य सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने की जबकि संचालन डॉक्टर निशा रानी ने किया।
इस अवसर पर डॉ अंजली देवी, संध्या त्यागी, डॉ मीना नेगी, डॉ रिमझिम पुंडीर, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ जयदेव कुमार, अमित कुमार, डॉ स्वाति, अंकेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार