उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के पुनः अध्यक्ष बने खतीब अहमद, कार्यभार संभालते ही हाजियों की सुविधाओं को बताया प्राथमिकता
![]()
उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के पुनः अध्यक्ष बने खतीब अहमद, कार्यभार संभालते ही हाजियों की सुविधाओं को बताया प्राथमिकता
tahalka1news
पिरान कलियर । उत्तराखण्ड शासन द्वारा पुनः उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर नामित किए गए आज उन्होंने ने शनिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठा और पूरी लगन से निभाएंगे।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री खतीब अहमद ने पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड), महेन्द्र भट्ट (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), अजय कुमार (संगठन मंत्री, भाजपा) तथा सौरभ बहुगुणा (कैबिनेट मंत्री) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा और हाजियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
श्री खतीब अहमद इससे पूर्व भी हज समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वे उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद (टास्क फोर्स) में अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) के रूप में भी नामित रह चुके हैं।
कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शादाब शम्स, अधिशासी अधिकारी श्री मोहम्मद आरिफ, हज अधिकारी श्री मौ० अहसान एवं श्री अकरम साबरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यालय स्टाफ—श्री अब्दुल शाहिद, श्री रफत हुसैन, श्री अब्दुल कादिर, श्री इजहारूल हक, श्री अरशद रजा, श्री गुलशन, श्री नफीस, श्री अश्वनी तथा श्री नितिन ने फूलमालाओं से नवनियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
कार्यभार ग्रहण के पश्चात श्री खतीब अहमद ने दरगाह साबिर पाक, पिरान कलियर में चादर पेश कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर श्री अजहर प्रधान, श्री राशिद, श्री अमजद मलिक (सभासद, पिरान कलियर), श्री शहजाद, श्री तसव्वुर उर्फ मन्नू, श्री खालिद साबरी, श्री गुलजार चौधरी, श्री हाजी समीर, श्री हाजी सईद हसन (पूर्व राज्यमंत्री), श्री मौ० तौफीक, श्री हसीन मलिक (प्रधान), श्री तजमीन, श्री ताजिम, श्री नसीम मलिक, श्री आरिफ, श्री आसिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि हज यात्रियों की सुविधाओं, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उत्तराखण्ड से हज पर जाने वाले सभी यात्रियों को सुव्यवस्थित एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

हाईवे पर दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल—पुलिस ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला
नशे की लत ने बनाया बाइक चोर: रानीपुर पुलिस ने 4 शातिर युवकों को दबोचा, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
भाजपा का कलियर विधानसभा के तीनों मंडलों का प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न,भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
सनसनी::युवती से मारपीट-लूट के बाद आरोपी ने खुद को मारी गोली
कार्रवाई: 25 किलो गौमांस के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार