संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
![]()
संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
tahalka1news
कलियर । संसारपुर में स्थित मजार हजरत रियाज खान व हजरत इबराहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स बड़े ही अदब व एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर क्षेत्र सहित बाहर से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और जायरीनों ने शिरकत कर दरगाह पर हाजिरी लगाई और अमन-चैन की दुआ की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरान खानी से हुई। इसके बाद प्रातः 10 बजे मजार शरीफ का गुस्ल व खत्म ख्वाजगान कराया गया। नमाज जोहर के बाद मजार पर अकीदतमंदों द्वारा चादर पेश की गई। पूरे माहौल में रूहानी फिजा और इबादत का माहौल बना रहा।

नमाज-ए-मगरिब के बाद लंगर तकसीम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नमाज-ए-इशा के बाद खत्म शरीफ और महफिल-ए-शमा (कव्वाली) का आयोजन हुआ, जिसमें सूफियाना कलाम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अगले दिन सुबह 10 बजे कुल शरीफ व सामूहिक दुआ के साथ उर्स का समापन हुआ।

उर्स में विशेष रूप से सज्जादानशीन दरगाह खानगाह संसारपुर पीर शैराज खान, आबाद, सूफी खुशीद, सूफी इकराम,सिकरोड़े सूफी मुजाहिद साहब, सूफी मुद्दसिर, जब्बार, प्रधान नाजीम, प्रधान आजम, शेरखान राव ,शहावाज, सलमान, काला, शादाब, अली खान, दिलशाद, सूफी रफीक शाह सहित अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।
उर्स के अवसर पर क्षेत्र की खुशहाली, भाईचारे और देश में अमन-शांति की दुआ की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप