कार्रवाई: 25 किलो गौमांस के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
![]()
कार्रवाई: 25 किलो गौमांस के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
tahalka1news
रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने अवैध गौमांस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गाँव जौरासी में अवैध रूप से गौमांस का भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।
दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 25 किलो गौमांस बरामद किया और एक महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने बरामद गौमांस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड