38 साल की सेवा के बाद चंदू लाल को भावभीनी विदाई, साथियों की आंखें हुईं नम
![]()
38 साल की सेवा के बाद चंदू लाल को भावभीनी विदाई, साथियों की आंखें हुईं नम
tahalka1news
रिपोर्ट:श्रवण गिरी
हरिद्वार जनपद के पशुचिकित्सालय रायसी में उस समय भावुक माहौल बन गया जब पशुधन सहायक चंदू लाल के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान साथियों ने पुष्पगुच्छ, फूल मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल को याद किया।
अपने 38 वर्षों के सेवा अनुभव साझा करते हुए चंदू लाल ने कहा कि सरकारी सेवा को हमेशा ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने जहां भी कार्य किया, वहां विभागीय जिम्मेदारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिससे उन्हें कभी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।
इस अवसर पर पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने कहा कि चंदू लाल ने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा और कर्मठता का परिचय दिया। उनका कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। विभाग उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।
समारोह के अंत में चंदू लाल को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हरिद्वार जनपद के कई पशुचिकित्साधिकारी, फार्मेसिस्ट, पशु प्रसार अधिकारी और क्षेत्र के ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार