अभियान:गाँव-गाँव पहुँची 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट,खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए तेज हुआ टीकाकरण अभियान
![]()
अभियान:गाँव-गाँव पहुँची 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट,खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए तेज हुआ टीकाकरण अभियान
tahalka1news
रिपोर्ट-श्रवण गिरी
लक्सर । क्षेत्र में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) इन दिनों गाँव-गाँव जाकर पशुओं को खुरपका-मुंहपका (FMD) जैसी खतरनाक और संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चला रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पशुधन को सुरक्षित रखना और पशुपालकों को जागरूक बनाना है।
एमवीयू की टीम निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न गाँवों में पहुँचकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण कर रही है। इसके साथ ही पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर उपचार की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जा रही है।
वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जो पशुओं की उत्पादकता पर गंभीर प्रभाव डालता है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय पर टीकाकरण ही है।
इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों में जागरूकता बढ़ी है और वे अपने पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे पशुधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
पशुपालन विभाग ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएँ।
इस दौरान अभियान टीम में वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शिव प्रसाद चौधरी, जयवीर सिंह (पशुधन सहायक), सरफराज, पशु सखी रोशन देवी एवं एम्बुलेंस चालक विशाल कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित