March 26, 2026 01:26:09 am

धनौरा गाँव में ठेकेदार सुनील सैनी के घर में घुसा गुलदार, परिवार में दहशत का माहौल

Loading

धनौरा गाँव में ठेकेदार सुनील सैनी के घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

tahalka1news

धनौरी । धनौरा गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर एक गुलदार (तेंदुआ) गाँव के अंदर घुस आया। यह खौफनाक घटना गाँव के निवासी श्री सुनील सैनी (ठेकेदार) के घर पर हुई, जहां गुलदार को घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा और उसको घूमते हुए देखा गया।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गुलदार घर के भीतर इधर-उधर घूम रहा है। यह दृश्य बेहद डरावना है और ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।
सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है, क्योंकि गुलदार का इस तरह आबादी वाले क्षेत्र और घर के अंदर तक पहुंचना बेहद चिंताजनक है।
गाँववासियों से अपील की गई है कि वे रात के समय विशेष सतर्कता बरतें। अपने घरों के दरवाजे अच्छी तरह बंद रखें, बच्चों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और बिना किसी जरूरी काम के बाहर न निकलें।
साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या गुलदार की पुनः हलचल दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचित करने की सलाह दी गई है।
इस दहशत में माहौल को देखते हुए ग्रामीणों ने बताया है कि उनके द्वारा प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।