श्री ओम विश्वविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता अभियान, छात्रों को टीबी उन्मूलन का दिया संदेश
![]()
श्री ओम विश्वविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता अभियान, छात्रों को टीबी उन्मूलन का दिया संदेश
tahalka1news
कलियर । श्री ओम विश्वविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर फार्मेसी विभाग द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आमजन को टीबी (क्षय रोग) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव, समय पर पहचान और सही उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय प्रो-वीसी डॉ. एस. पी. पांडेय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि टीबी आज भी एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है, जिससे निपटने के लिए जागरूकता, समय पर जांच और नियमित इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे खुद जागरूक बनें और समाज में भी इस बीमारी के प्रति सही जानकारी फैलाएं।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. बी. के. अम्बास्ता ने टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. दीपक गौर ने टीबी के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के साथ-साथ नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं बीएएमएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अभिषेक और पुष्पेंद्र की उपस्थिति भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, भ्रांतियों को दूर करने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। यह आयोजन श्री ओम विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार
युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक