April 22, 2026 11:48:21 pm

हाईवे पर दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल—पुलिस ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Loading

हाईवे पर दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल—पुलिस ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला

tahalka1news

हरिद्वार । हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसियाबड़ के पास हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना कोतवाली श्यामपुर की MDT पर मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामपुर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस देहरादून से बारात लेकर बिजनौर के नागलसोती लौट रही थी, जबकि दूसरी रोडवेज बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी। रसियाबड़ के पास दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बारात वाली बस में सवार करीब 10 से 15 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान दो यात्री बस में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया। साथ ही अन्य यात्रियों को दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और सभी का अस्पताल में उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद दोनों बसों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है और मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

घायलों के नाम:
अनीश पुत्र मकबूल (60 वर्ष), निवासी ग्राम नागलसोती, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर
मुराद अली पुत्र वहीद, निवासी ग्राम नागलसोती, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर,सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम नागलसोती, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर,नईम पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी ग्राम नागलसोती, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर
नाजिर शाह पुत्र हामिद शाह (55 वर्ष), निवासी शहजादपुर, उत्तर प्रदेश

प्रमुख खबरे