नशे की लत ने बनाया बाइक चोर: रानीपुर पुलिस ने 4 शातिर युवकों को दबोचा, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
![]()
नशे की लत ने बनाया बाइक चोर: रानीपुर पुलिस ने 4 शातिर युवकों को दबोचा, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
tahalka1news
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी करीब 19 वर्ष के हैं और लक्सर, मंगलौर तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान नहर पटरी के पास श्मशान घाट के नजदीक झाड़ियों में छिपाकर रखी गई मोटरसाइकिलों की खेप बरामद की। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे चोरी की बाइक को औने-पौने दामों में राह चलते लोगों और कबाड़ियों को बेच देते थे।
जांच में सामने आया है कि इनका नेटवर्क हरिद्वार के रानीपुर और सिडकुल क्षेत्र के साथ-साथ दिल्ली तक फैला हुआ था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उन्होंने एक कांवड़िए को भी सस्ती कीमत पर चोरी की बाइक बेच दी थी।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हरिद्वार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार