मिल प्रबन्धन और किसानों के बीच सफल रही वार्ता,अगस्त माह में पूरा भुगतान देने का गन्ना मिल ने दिया भरोसा
![]()
मिल प्रबन्धन और किसानों के बीच सफल रही वार्ता,अगस्त माह में पूरा भुगतान देने का गन्ना मिल ने दिया भरोसा
तहलका वन न्यूज ब्यूरोो
रुड़की । भाकियू (अंबावत) के किसानों ने इकबालपुर शुगर मिल प्रबन्धन से गन्ना भुगतान को लेकर वार्ता की।दोनों पक्षों की बातचीत मिल प्रबन्धन ने इसी महीने का पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया।मिल प्रबन्धन ने इकबालपुर मिल गेट के किसानों का गन्ना दिन में व सेंटर का गन्ना रात में तौलने का निर्णय भी लिया।भाकियू (अंबावत) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल ने मिल परिसर में मिल प्रबन्धन से भुगतान देने की वार्ता की।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नंबरदार ने कहा कि ज्यादा बारिश में जलभराव से किसानों की हालत बहुत दयनीय हो गई है।मिल प्रबंधन को ऐसी स्थिति में किसानों का साथ देना चाहिए।उन्होंने कहा कि वर्ष-22-2023 व पिछले वर्ष-18-2019 का बकाया गन्ना भुगतान देने के निर्णय को साफ-साफ बताएं।मिल प्रबन्धन ने बताया कि वर्ष-22-2023 का शेष भुगतान लगभग दस प्रतिशत रह गया है,इसमें से आधा भुगतान छः दिनों के अंदर कर दिया जाएगा,बाकि समस्त भुगतान अगस्त माह के अंदर ही कर दिया जाएगा।इसके साथ ही प्रबंधन ने बताया कि आगामी पेराई सत्र में मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों का गन्ना दिन के समय तौला जाएगा व सेंटर के गन्ने को रात को तौला जाएगा।इसके बाद किसान वार्ता कर वापस लौट गए।इस अवसर पर हरिद्वार जिले के भाकियू जिलाध्यक्ष सागर सिंह,अरविंद कुमार,जय हिंद सिंह,अश्वनी चौधरी,दिलीप सिंह,विशु पंवार,शुभम,ऋतिक,हरीश, वाशु,भारत,संजय व दीपक आदि मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित