खुशखबरी::उत्तराखंड पुलिस में जल्द होगी लगभग 1550 कांस्टेबलों की भर्ती, पढ़े खबर
![]()
खुशखबरी::उत्तराखंड पुलिस में जल्द होगी लगभग 1550 कांस्टेबलों की भर्ती, पढ़े खबर
तहलका1न्यूज़ ब्यूरो
देहरादून । उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक खुशखबरी मिलने जा रहे हैं। जिसमें जो युवा पुलिस विभाग की तैयारी कर रहे हैं उन्हें जल्द ही उत्तराखंड मे नए रोजगार के अवसर मिलने जा रहे हैं पुलिस विभाग में अभी जल्द ही 1550 नए कांस्टेबलों की भर्ती होने जा रही हैै इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जा रहा है इससे प्रदेश के युवाओं को पुलिस विभाग मे कांस्टेबलों की भर्ती के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। बता दे पुलिस विभाग में अभी कुछ ही समय पहले सहायक सब-इंस्पेक्टर के नए पद सृजित किए गए थे।इसी के मद्देनजर शासन ने 1700 हेड कांस्टेबल की पदोन्नति होने से पुलिस विभाग में अभी लगभग 1550 पद रिक्त चले आ रहे है। इन्ही पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में घोषणा की थी जल्द ही उत्तराखंड पुलिस विभाग में नए कांस्टेबलों की भर्ती होगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस घोषणा पर मोहर लगने जा रही है। और उत्तराखंड के युवाओं को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग कर खाली हुए कांस्टेबलों की पदों को भरने के लिए जल्द से जल्द पूरा करते हुए एक अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं एक अनुमान के अनुसार जल्द ही 1550 उत्तराखंड के पुलिस विभाग में पदों को भरने के लिए आयोग जल्द ही इसकी घोषणा करने जा रहा है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार