एक रसगुल्ले के लिए हो गई हत्या, बिन दुल्हन लौट गई बारात
![]()
एक रसगुल्ले के लिए हो गई हत्या, बिन दुल्हन लौट गई बारात
Tahalka1news
आगरा। आगरा मे बाराती व घरातीयों मे एक रसगुल्ला नही देने पर पहले बहस हुई उसके बाद चाकू,छुरी व चम्मच चलने से एक युवक की मौत हो गई है और 12 लोग जख्मी बताये जा रहे है वही मौके से दुल्हन का पूरा परिवार फरार हो गया है।सूचना पर पुलिस ने घायलो को हॉस्पिटल भिजवा कर मामले की जांच पड़ताल सुरु कर दी है।
बता दे आगरा में एक रसगुल्ले के कारण हुए झगड़े में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चाकू लगने से बारात में आए 20 साल के लड़के की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। घटना बुधवार की है। खंदौली के रहने वाले व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान की बेटियों जैनब और साजिया से हो रही थी। बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। एक बाराती ने एक रसगुल्ला मिलने पर एक और मांगा। काउंटर पर खड़े युवक ने कहा सबको एक-एक ही मिलेगा। इसी बात पर विवाद हो गया।
बहस से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प में बदल गया। बाराती घराती आमने-सामने हो गए। कुर्सी, चाकू, प्लेट्स, चम्मच, छुरी, कांटा जिसके हाथ जो लगा वह चलने लगा। इस झड़प में चाकू लगने से 20 साल के सनी की मौत हो गई।
यह मृतक सनी की तस्वीर है चाकूबाजी के दौरान यह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। आधी बारात खाना खाकर वापस जा चुकी थी मृतक सनी के चाचा इमरान ने बताया कि समय से हम बारात लेकर विनायक भवन पहुंच गए थे। बारात पहुंचते ही खाना शुरू करा दिया गया। एक से डेढ़ घंटे में आधी बारात खाना खाकर वापस जा चुकी थी। चूंकि लोकल का मामला था तो सभी घर जाना चाहते थे । निकाह के लिए कुछ खास रिश्तेदार और दूल्हे के दोस्त ही रुके थे।यह विनायक मैरिज गार्डन है। जहाँ शादी हो रही थी। विवाद के बाद यहां गुरुवार सुबह तक दोनों पक्षों की भीड़ लगी रही।सनी के परिवार ने केस दर्ज कराया, दुल्हनों का परिवार फरार मृतक सनी के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक सनी के चाचा काले ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है। साथ ही उनके गहने लूट ले गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद दुल्हन का पूरा परिवार फरार हो गया है।वही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष दोनों से बातचीत की।मौके पर पुलिस तैनात SP ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक इस घटना में खंदौली के रहने वाले शाहरुख, निजाम, शकील, जानू, रहमान, रामिया सहित 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनका इलाज कराया जा रहा है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस फोर्स लगा दी गई। दोनो पक्ष आसपास के हीं रहने वाले है जिससे की कोई अपिरया घटना ना हो पाये।

हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल नवनीत सिंह बने हरिद्वार के कप्तान,देखे लिस्ट