कलियर में जाहिरा उर्फ़ बालण स्मेक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पूर्व मे इसका पति भी नशे के मामले मे हो चुका गिरफ्तार,
![]()
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुड़की रोड लिपस्टिक के पेड़ों के पास से एक नशे की सौदागर बालन नाम की महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09.02 ग्राम अवैध स्मेक व पन्नी बरामद की गई है।
कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया है कि थाना क्षेत्र में नशीले मादक पदार्थ के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा चेकिंग अभियान के तहत हज हाउस के पास लिप्टिस के बाग में झुग्गी झोपड़ी मे नशे का कारोबार करने जहीरा उर्फ़ बालन पत्नी इकबाल उर्फ बालू निवासी हज हाउस के पास झुग्गी झोपड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक शिवानी नेगी, कांस्टेबल जमशेद अली, राहुल नेगी, महिला होमगार्ड गीता गिरी,कृष्णा आदि शामिल रहे हैं।
वही दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश अनुसार व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निकट पर्यवेक्षण में आगामी उर्स को देखते हुए बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान हज हाउस के पास व गुम्मावाला चौराहा से शहजाद पुत्र मोहम्मद सदीक ग्राम सर्कस थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी सलीम पुत्र नसीम निवासी तेलीवाला थानाा गंगनहर रुड़की व इमरान पुत्र मुर्तजा निवासी रामपुर थाना गंगनहर को अवैध नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी,कांस्टेबल रविंद्र बालियान,सुबोध कुमार,हेड कांस्टेबल तनवीर सलीम आदि शामिल रहे हैं।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर