May 22, 2026 01:26:30 am

ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन

Loading

ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन

सड़क से लेकर मोहल्ले तक माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती, 09 लोगों का शांति भंग में चालान

tahalka1news

कलियर: उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया।

पहला मामला इमलीखेड़ा क्षेत्र का है, जहां घर के सामने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए 08 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं दूसरे मामले में कलियर महमूदपुर क्षेत्र में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद लगने को लेकर पड़ोसी महिला से विवाद हो गया, जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में लाखन, मुनेश कुमार, विशाल, अंकित, अजय, अजीत, सचिन, मोहित सैनी तथा शमी शामिल हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर, उ0नि0 शहजाद अली, हे0का0 बबलू कुमार, हे0कानि0 आनंद कुमार, का0 आबिद, कानि0 सुबोध कुमार, हो0गा0 सुशील कुमार एवं पीआरडी मनोज कुमार शामिल रहे।

पिरान कलियर पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रमुख खबरे