May 20, 2026 05:09:15 am

“महाराष्ट्र से दिल्ली तक पीछा… आखिरकार दबोचा गया दरिंदा”

Loading

“महाराष्ट्र से दिल्ली तक पीछा… आखिरकार दबोचा गया दरिंदा”

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सादिक को पिरान कलियर पुलिस ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

tahalka1news

कलियर । कलियर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी सादिक पुत्र फरमान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे आखिरकार निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी सादिक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा किया। जांच में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी हरिद्वार से ट्रेन पकड़कर महाराष्ट्र भाग गया था।

लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पूणे से दिल्ली पहुंचा है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 20 मई 2026 को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी सादिक ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था और अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा।

गिरफ्तार आरोपी

▪️ सादिक पुत्र फरमान
निवासी — कोटा मुरादनगर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

▪️ महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल
▪️ हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
▪️ हेड कांस्टेबल अमित कुमार

प्रमुख खबरे