ड्रग्स विभाग की सख्त कार्रवाई, 4 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण,जांच के लिए दवाओं के नमूने
![]()
हरिद्वार में ड्रग्स विभाग की सख्त कार्रवाई, 4 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, दवाओं के नमूने जांच हेतु लिए गए
tahalka1news
हरिद्वार जनपद में अवैध दवा विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण और औषधि कानूनों के कड़ाई से अनुपालन को लेकर ड्रग्स विभाग लगातार सक्रिय है। अपर आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को ड्रग्स विभाग द्वारा धानपुरा एवं रईसी क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा के नेतृत्व में कुल 04 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही 02 मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस अनुदान (Licence Grant) हेतु निरीक्षण किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मेडिकल स्टोर्स को नियमानुसार निर्धारित एवं उपयुक्त क्षेत्र में ही लाइसेंस प्रदान किया जाए। वहीं, सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के संबंध में भी 01 मेडिकल स्टोर का विशेष निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर से 04 दवाओं के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए, जिन्हें नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा ने बताया है कि निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि नारकोटिक व नशीली दवाओं का विक्रय बिना उचित क्रय-विक्रय अभिलेख (सेल-परचेज रिकॉर्ड) के न किया जाए। बिना रिकॉर्ड अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टोर्स को एक्सपायरी दवाओं की नियमित जांच कर उन्हें तुरंत स्टॉक से अलग करने के निर्देश भी दिए गए। स्टॉक में एक्सपायरी दवाएं पाए जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली, 1945 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Shri Om University में फूलों की होली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार
कारवाई::100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ रामपुर निवासी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हददीपुर में खिला भाईचारे का रंग: विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में फूलों की होली, 2027 में बदलाव का दावा
कलियर में “पेय जल जायका योजना भाजपा सरकार की देन” – मुनीश सैनी का दावा, विधायक फुरकान अहमद पर साधा निशाना
होली के मौके पर जाली नोट खपाने की थी साजिश, 19 हजार के नकली नोटो सहित मुकेश गर्ग गिरफ्तार