रामनगर पुलिस ने 42 लाख की चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में आभूषण बरामद
![]()
रामनगर पुलिस ने 42 लाख की चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में आभूषण बरामद
रिपोर्ट- सलीम अहमद(रामनगर)
tahalka1news
रामनगर । रामनगर पुलिस ने कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 42 लाख रुपये की चोरियों का खुलासा किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा सीओ रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, रामनगर क्षेत्र में एक आवास तथा टियारा रिसॉर्ट में हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नवनीत शर्मा पुत्र अनुज शर्मा, निवासी आरके पुरम, पीरूमदारा तथा एक विधि विवादित किशोर शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के शत-प्रतिशत शुद्ध सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा, मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में मध्य प्रदेश में दबिश दी गई, जहां से 12 लाख रुपये की बरामदगी की गई। हालांकि, वहां कुछ आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।
चोरी के दोनों मामलों का सफल खुलासा करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को ₹2500 का नगद इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल विनीत चौहान, हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन, संजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, संतोष बिष्ट, इसरार नबी, संजय कुमार, राजेश बिष्ट सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर