हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 02 किलो गांजे के साथ नशा तस्कर तस्लीम उर्फ गोलू गिरफ्तार
![]()
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 02 किलो गांजे के साथ नशा तस्कर तस्लीम उर्फ गोलू गिरफ्तार
tahalka1news
ज्वालापुर । हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सेक्टर–2 शौचालय के पास से एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 2.035 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तस्लीम उर्फ गोलू पुत्र नवाब, निवासी डोंगरीला बस्ती, मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल के माध्यम से गांजे की तस्करी कर रहा था और उसे बेचने की फिराक में था।
पुलिस टीम ने मौके पर ही तस्कर को दबोचते हुए उसके पास से 2.035 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (नंबर: UK08-AV-2971)बरामद हुई हैं।
ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर