सस्ते लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, ₹5000 का ईनामी आरोपी गिरफ्तार
![]()
सस्ते लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, ₹5000 का ईनामी आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम फंड से सस्ते ब्याज दरों पर लोन दिलवाने के नाम पर कई लोगों से कर चुका है लाखों रुपये की ठगी
tahalka1news
हरिद्वार । हरिद्वार पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹5000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुस्लिम फंड से सस्ते ब्याज दरों पर लोन दिलवाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका था।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (NBW) की 100% तामील के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 258/25 धारा 318(4) BNS में वांछित आरोपी मोहम्मद यूसुफ़ ख़ान (पुत्र याकूब ख़ान, निवासी वी-63 सेक्टर-12, शास्त्री नगर, नियर कुबा मस्जिद, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 47 वर्ष) को धनौरी पुल से आगे नेशनल कॉलेज के पास से धर दबोचा।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने कई पीड़ितों को मुस्लिम फंड के माध्यम से सस्ते लोन दिलाने का लालच दिया और लाखों रुपये ऐंठ लिए। ठगी के पैसे उसने “मनी ग्रोथ मार्केटिंग” में निवेश किए ताकि जल्दी अमीर बन सके। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा।
आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ठगी के शिकार अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत