सफलता::पथरी थाना पुलिस ने स्मैक नशा तस्कर धरा, SSP के मिशन ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को बड़ी सफलता
![]()
सफलता::पथरी थाना पुलिस ने स्मैक नशा तस्कर धरा, SSP के मिशन ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को बड़ी सफलता
tahalka1news
हरिद्वार । हरिद्वार जनपद को नशे से मुक्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देशन में “मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के तहत लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थाना पथरी पुलिस की टीम द्वारा सुभाषगढ़ तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 18.58 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक स्कूटी बरामद हुई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लवनाथ पुत्र साक्षीनाथ, निवासी सपेरा बस्ती, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पथरी पर NDPS Act की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी के चलते मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है। हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी संघर्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
हरिद्वार पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि नशे के विरुद्ध इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल