कार्रवाई::एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का कड़क एक्शन चुनाव में खपाने के लिए लाई
![]()
एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का कड़क एक्शन
चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 21 पेटी शराब कोतवाली रानीपुर 9 पेटी शराब कोतवाली नगर द्वारा बरामद की है
तहलका वन न्यूज ब्यूरो

हरिद्वार । ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने और आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित गया है इसी क्रम मे हरिद्वार पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 2 शराब नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग अलग बरांड की 30 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब बरामद की है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमिन्द्र डोभाल द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया गया है रानीपुर पुलिस द्वारा स्कूटी से शराब तस्करी करते हुए एक नशा तस्कर दानिश पुत्र स्वर्गीय मुन्ना हाल निवासी काली का मकान मोहल्ला कडच्छ को 3 पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

वही शराब माफिया विपिन पुत्र रामसिंह के लिए काम करता है जिसके द्वारा उक्त बरामद शराब चुनाव में खपाने के लिए इकट्ठा की जा रही थी प्रकाश में आए की तलाश जारी है।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नशा तस्कर अनिल कुमार पुत्र बुद्ध प्रकाश निवासी जैन बाग धर्मशाला वाली गली को ब्रेज्जा कार से शराब तस्करी करते हुए 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत