बहादराबाद पुलिस की सक्रियता से तीन गोवंश पशुओं की गोंतस्करो से बच पाई जान,दो गिरफ्तार 3 फरार
![]()
बहादराबाद पुलिस की सक्रियता से तीन गोवंश पशुओं की गोंतस्करो से बच पाई जान,दो गिरफ्तार 3 फरार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
हरिद्वार । बहादराबाद थाना पुलिस की सक्रियता से गोतस्करों द्वारा छोटे हाथी से तिरपाल डाल कर ले जा रहे तीन गोवंश को पुलिस द्वारा छोटे हाथी का पीछा कर उनकी जान बचाई है गोतस्करो द्वारा पशुओं को छोटे हाथी से उतार कर काटने की तैयारी कर चुके थे लेकिन एन वक्त पर बहादराबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन गोवंशय कटने से पहले ही उनकी जान बचाई है।

पुलिस ने मौके से गौतस्करी मे इस्तेमाल उपकरण गंडासा,बलकटी,छुरी, लकड़ी का गुटका बरामद किया है।मौके से गौतस्करी मे इस्तेमाल छोटे हाथी और उसका ड्राइवर सहित एक को तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जबकि मौके का फायदा उठाकर तीन गोतस्कर फरार हो गए हैं जिनको बहादराबाद पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बता दे की आजकल गोतस्करों ने नया ट्रेड अपनाया हुआ है एक हिंदू व्यक्ति को चालक के रूप में रखा जाता है ताकि अगर कहीं पूछताछ या खतरा हो तो हिंदू व्यक्ति आगे आकर संबंधित जांच एजेंसी को अपना नाम बता सके और पुलिस को गुमराह कर वहां से अपना वाहन ले जा सके लेकिन बहादराबाद पुलिस की सक्रियता से गोतस्कर बच नहीं पाए हैं और तीन जिंदा गोवंस को सकुशल बरामद किया है।

पुलिस ने मौके से कलीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना थाना बहादराबाद हरिद्वार एवं जसवीर पुत्र हरफुल निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया है मौके से फरार आरोपियों में अमजद उर्फ तोपची पुत्र नसीम, गुफरान पुत्र जुल्फिकार और सरफराज पुत्र ना मालूम निवासी बटेड़ी राजपूताना फरार हो गए हैं तीनों फरार तस्करों की बहादराबाद पुलिस पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल