लक्सर का रकीब पंजाब में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
![]()
लक्सर का रकीब पंजाब में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
*Tahalka 1 news*
Laksar । लक्सर के समीप डोसनी गांव निवासी रकीब बठिंडा सैन्य छावनी में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है उस पर आरोप है। की उसने देश की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी सेंधमारी बठिंडा सैन्य छावनी में जासूसी की है और सैन्य दस्तावेज को लीक किया है गिरफ्तार आरोपी हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के डोसनी गांव निवासी रकीब पुत्र इकबाल निवासी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पिछले कई वर्षों से बठिंडा सैन्य छावनी में टेलर (दर्जी) का काम कर रहा था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को रकीब की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़े नंबर और सेना से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज मिले। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
सेना ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा बठिंडा के थाना कैंट पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी की शिकायत पर रकीब के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंपा गया। एसएसपी अमनीत कौडल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है और बताया कि मामले की जांच कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी कर रहे हैं।
पाकिस्तान से कब और कैसे जुड़ा, जांच जारी
सुरक्षा एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि रकीब कब से पाकिस्तान की किसी एजेंसी से जुड़ा था और उसने अब तक क्या-क्या जानकारी साझा की है। प्रारंभिक जांच में कई संवेदनशील सूचनाएं लीक होने की आशंका जताई जा रही है।
बठिंडा सैन्य छावनी पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को भी बठिंडा सैन्य छावनी से एक अन्य व्यक्ति सुहेल कुम्बर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था और उसे संवेदनशील सूचनाएं दे रहा था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।
हरिद्वार जिले से जुड़े इस नए खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां जिले के अन्य लोगों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं।
C/p

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल